Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ममता बनीं पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला मुख्‍यमंत्री

mamta-becomes-first cm-of-west-bengal

20 मई 2011

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही राज्य में वाम दलों के पिछले 34 साल के शासन का अंत हो गया। इस अवसर पर 3,000 से अधिक अतिथि मौजूद थे।

यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल एम. के. नारायणन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बांग्ला में शपथ ली। इस ऐतिहासक अवसर पर भी 56 वर्षीया बनर्जी हमेशा की तरह सफेद रंग की सूती साड़ी और रबड़ की चप्पलों में पहुंचीं।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, वाम मोर्चे के अध्यक्ष बिमान बोस तथा विपक्ष के कई अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद थे।

इससे पहले दक्षिण कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने आवास से राजभवन के लिए निकले बनर्जी के काफिले को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े हो गए थे। भीड़ 'ममता बनर्जी जिंदाबाद' के नारे लगा रही थी।

More from: samanya
20839

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020